Satta / Bonding का असली मतलब

आसान भाषा में, सट्टा (Satta) मिल और किसान के बीच का एक एग्रीमेंट है। इसमें तय होता है कि किसान इस साल कितना गन्ना मिल को देगा। इसे Bonding भी कहते हैं।

Rule: आपका सट्टा पिछले 3 या 5 सालों की औसत सप्लाई (Average Supply) के आधार पर तय होता है।

Basic Quota और Bonding कैसे तय होती है?

बहुत से किसान पूछते हैं कि "मेरा गन्ना ज्यादा खड़ा है पर सट्टा कम क्यों है?"। इसके 3 मुख्य नियम हैं:

1. Basic Quota

आपने पिछले 3 या 5 सालों में औसतन जितना गन्ना मिल को दिया है, वही आपका 'पक्का सट्टा' माना जाता है।

2. Bonding Area

सर्वे के दौरान आपकी जमीन में जितना गन्ना मापा गया है। सट्टा कभी भी सर्वे से ज्यादा नहीं हो सकता।

3. Yield Limit

जिले की औसत पैदावार (जैसे 600-800 क्विंटल/हेक्टेयर) से ज्यादा का सट्टा नहीं माना जाता।

Satta Calendar Online देखने का तरीका

1

CaneUp Login

caneup.in वेबसाइट पर जाएं और "आंकड़े देखें" बटन पर क्लिक करके लॉगिन करें।

चरण 2: 'आंकड़े देखें' पर क्लिक करें

वेबसाइट के होमपेज पर "आंकड़े देखें" बटन पर क्लिक करें। इसके बाद कैप्चा (Captcha) कोड भरें।

Selecting District and Factory on CaneUp Portal

सही जिला और फैक्ट्री चुनकर अपना कैलेंडर देखें

चरण 3: अपनी जानकारी चुनें

2

'Ganna Calendar' टैब

डैशबोर्ड में ऊपर की तरफ "Ganna Calendar" लिखा होगा। उस पर क्लिक करें। आपके सामने बॉक्स जैसा एक चार्ट खुलेगा।

3

कॉलम और पक्ष समझें

Paksh (पक्ष): यह 15 दिन का समय होता है।
Column: पर्ची का नंबर।
* (Star): यदि बॉक्स में सितारा बना है, तो पर्ची मान्य है।

Pre-Calendar vs Main Calendar

Pre-Calendar (प्री-कैलेंडर) Main Calendar (मुख्य कैलेंडर)
सीजन शुरू होने से पहले जारी होता है। मिल चलने के बाद फाइनल होता है।
इसमें गलती सुधारी जा सकती है (आपत्ति)। इसमें कोई बदलाव नहीं होता।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q: Basic Quota kam kyu ho gaya?

Ans: Agar pichle saal aapne ganna kam supply kiya tha, to is saal basic quota (satta) apne aap kam ho jata hai.

Q: Extra Satta kaise badhwayein?

Ans: Iske liye 'Additional Bonding' ka vikalp hota hai. Aapko samiti mein apply karna padega aur security money jama karni hogi.

Amit Kumar
Written & Fact-Checked By:

Amit Kumar

Digital Kisan & Tech Expert

Amit Kumar is a software engineer turned farmer who uses technology to help UP farmers with caneup.in and payment issues.