E-Ganna App (Version 2.0) में नया क्या है?

Cane Commissioner UP ने E-Ganna App का नया वर्जन लांच किया है। इसमें अब किसानों को पर्ची जारी होते ही Push Notification मिलता है, जिससे SMS का इंतज़ार नहीं करना पड़ता।

  • Fast Loading: धीमे इंटरनेट पर भी चलता है।
  • Direct Print: पर्ची सीधे फ़ोन से डाउनलोड होती है।
  • Survey Data: खेत का पूरा रकबा (Area) देख सकते हैं।
  • Payment Alert: भुगतान आते ही सूचना मिलती है।

E-Ganna App Download कैसे करें? (Step-by-Step)

ऐप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

E-Ganna App on Google Play Store

Google Play Store पर E-Ganna App का पेज

चरण 1: Google Play Store पर जाएं

सही ऐप डाउनलोड करना जरुरी है क्योंकि प्ले स्टोर पर कई फर्जी ऐप भी हैं।

1

Play Store खोलें

अपने एंड्राइड फ़ोन में Google Play Store खोलें और सर्च बार में "E-Ganna" टाइप करें।

2

Official App पहचानें

सुनिश्चित करें कि ऐप के निर्माता का नाम "Cane Commissioner UP" या एन.आई.सी (NIC) है। लोगो में हरे गन्ने का चिन्ह होगा।

3

Install बटन दबाएं

हरे रंग के 'Install' बटन पर क्लिक करें। ऐप का साइज लगभग 10-15 MB है।

App पर किसान को रजिस्टर कैसे करें?

  1. ऐप खोलें और "Register New Farmer" पर क्लिक करें।
  2. अपना जिला (District) चुनें।
  3. अपनी चीनी मिल (Factory) का नाम चुनें।
  4. अपना गाँव (Village) कोड या नाम चुनें।
  5. अपना उत्पादक (Grower) कोड या नाम चुनें।

जानकारी सही होने पर आपका नाम और विवरण दिखाई देगा। "Confirm" पर क्लिक करें। अब आपका डाटा ऐप में सेव हो जाएगा।

आम समस्याएं और समाधान

Server Error / Loading Issues

जब एक साथ लाखों किसान ऐप खोलते हैं तो सर्वर धीमा हो जाता है। कृपया रात में या सुबह जल्दी चेक करें।

Code Not Found

अगर आपका कोड नहीं मिल रहा, तो पोर्टल पर "Search by Name" का उपयोग करके सही कोड पता करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q: App par 'Data Mismatch' aa raha hai, kya karein?

Ans: Agar data mismatch hai, to aapka registered mobile number aur Aadhar card samiti ke record se mail nahi kha raha. Samiti jayein.

Q: iPhone ke liye E-Ganna app hai kya?

Ans: Filhal E-Ganna App kewal Android (Google) phones ke liye uplabdh hai.

Amit Kumar
Written & Fact-Checked By:

Amit Kumar

Digital Kisan & Tech Expert

Amit Kumar is a software engineer turned farmer who uses technology to help UP farmers with caneup.in and payment issues.